Monday, November 20, 2017

विहिप-दुर्गा वाहिनी ने मनाया लक्ष्मी बाई का जन्मदिवस


चंडीगढ़ (एक्शन पंजाब): आज विश्व हिन्दू परिषद अंतर्गत दुर्गा वाहिनी की चंडीगढ़ महानगर टोली द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म दिवस धूम धाम से एस डबल्यू एस, धनास में मनाया गया जिसमे दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं ने भाग लिया। 

दुर्गा वाहिनी ,चंडीगढ़ की महानगर संयोजिका शिप्रा बांसल ने सभी सदस्याओं को संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मी बाई के गौरवपूर्ण इतिहास को बताया कि कैसे उन्होने राष्ट्र को स्वाधीन कराने के लिए ब्रिटिश सेना के विरुद्ध युद्ध किया और अपने प्राणो कि आहुति दी, उन्होने भविष्य में ऐसे और कार्यकर्म करने की इच्छा जताई है जिससे आने वाले पीढ़ी को हमारे देश के इतिहास के महान नायक और नायिकाओं के जीवन के बारें में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने सभी कन्याओं से रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मरक्षा हेतु एवं राष्ट्र, धर्म तथा समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्म में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई , जिसमे कार्यकर्म की शुरुवात लक्ष्मीबाई का रूप रखी हुई कन्याओं द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई, कई सदस्याओं द्वारा प्रेरणादाई कविता पाठ किया तथा उपस्थित लड़कियों से इतिहास के प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन विश्व हिन्दू परिषद–दुर्गा वाहिनी के सदस्याओं द्वारा वंदे मातरम गा कर किया। मुख्य रूप से विहिप के महानगर कोषाध्यक्ष गिरीश सचदेवा एवं दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका कोमल उपस्थित रही।

0 comments:

Post a Comment