Friday, November 17, 2017

अमनदीप नागी बने नगर कौंसिल राजपुरा के उपप्रधान

राजपुरा (प्रदीप चौधरी): आज नगर कौंसिल राजपुरा में उपप्रधान का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अमनदीप नागी कुल 14 वोटों से विजयी होकर नगर कौंसिल राजपुरा के उपप्रधान बने। अगर अमनदीप नागी की बात की जाए, तो उन्होंने नगर कौंसिल का चुनाव भाजपा की सीट से लड़ा और विजयी रहे। गौरतलब है कि पहले उनके वार्ड से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय राज खुराना जी के खास सेवादार राज कुमार बारा चुनाव लड़ते रहे है और पार्षद भी रहे है। लेकिन इस बार बारा की टिकट को काटकर अमनदीप नागी को भाजपा की टिकट दी गई। वार्ड के लोग नागी को काफी पसंद करते है। 

उपप्रधान चुने जाने के बाद अमनदीप नागी के बाद विधायक कम्बोज और विधायक मदनलाल जलालपुर  
इसका एक कारण तो नागी का युवा होना और दूसरा उनका स्वभाव काफी मिलनसार है। लोगों से मिलकर उनकी समस्या का हल करवाना नागी की खासियत है। शायद इसी के कारण ही उनको भाजपा का फूल छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ना पड़ा। क्योंकि स. हरदियाल सिंह कम्बोज ने चुनाव लड़ने से पहले ही भृष्टाचार के विरुद्ध
विधायक स. हरदियाल सिंह कम्बोज 
आवाज उठानी शुरू कर दी थी और पिछली बार कम्बोज साहिब विधायक तो बने, लेकिन राज्य में सरकार ना होने के कारण उनकी पॉवर में असर पड़ा और विपक्ष का पलड़ा हमेशा भारी रहा, जिसके कारण विधायक कम्बोज को हल्के का विकास करवाने में काफी मुश्क़त का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी कम्बोज अपना काम करते रहे और हल्के के लोगों के दिलों में अपनी पहले से भी ज्यादा जगह बना गए। जिसका जीता जागता सबूत इस बार विधायक कम्बोज पहले से भी ज्यादा वोटों से विजयी रहे और इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार आने से कम्बोज साहिब जो काम पिछले 5 वर्षों से इलाके में करवाना चाहते थे और विपक्षी पार्टी के हावी होने के कारण नहीं करवा पाए। वो विकास कार्य कम्बोज साहिब ने करवाने शुरू कर दिये। अब तो राजपुरवासियों को कम्बोज साहिब से दिन प्रतिदिन एक के बाद एक तोहफा उपहार के रूप में मिल रहा है और इलाके के लोगों में विकास की एक उमंग जागने लगी है। शायद इसी के चलते कम्बोज साहिब ने कौंसिल के उपप्रधान के लिए नागी जैसे मिलनसार और ईमानदार पार्षद को चुना। अब इलाके की निगाहें कौंसिल प्रधान की खाली पड़ी कुर्सी की तरफ है और इस समय कौंसिल की कुर्सी बेताबी से किसका इंतज़ार कर रही है। मुझे कहने की जरूरत नहीं है।

0 comments:

Post a Comment