Saturday, March 10, 2018

स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा वार्षिक अंतर-महाविद्यालय तकनीकी उत्सव 'आहान 2 के 18' का किया गया आयोजन

स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा वार्षिक अंतर-महाविद्यालय तकनीकी उत्सव 'आहान 2 के 18'  का किया गया आयोजन           


राजपुरा : स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (एसवीओआई) ने विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आज अपना वार्षिक अंतर-महाविद्यालय तकनीकी उत्सव 'आहान 2 के 18'  का आयोजन किया गया। कॉलेज द्वारा आयोजित यह सालाना मेला  सबसे बड़ा तकनीकी मेला है जिस में तकनीकी एव सभ्याचारिक कार्यक्रम पेश किये जाते हैं।


                 कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य मेहमान डी.आई.जी. रेंज पटियाला, आई.पी.एस. श्री सुखचैन सिंह जी ने किया। उन्होंने अपने भाषण में विद्यार्थियों को सम्भोदित करते हुए कहाकि ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने से ही अपनी क़ाबलियत का पता लगता है। उद्धाटन समारोह में विद्यार्थियों को डिजिटल पोस्टर कला से लेकर माइम, गेमिंग, स्नैप टेक, फार्मूलेशन, प्रोजेक्ट डिस्प्ले, केस स्टडी, सर्किट प्रतियोगता आदि मनोरंजन की बहुत सारी तकनिकी कला को देखने का मौका मिला। इस से अलावा अखाड़े , वेब डिजाइनिंग , मास्टरशेफ ,रीजनल डांस, भंगड़ा,  हनोइक टावर , रोबो जंग , सी ए डी मॉडलिंग , वेब डिजाइनिंग ,बेस्ट ऑफ़ वेस्ट , रोबो रेस ,एड़ी मेनिआ, ऐप्प डिजाइनिंग, ट्रेज़र हंट और द फैसन शौ ने दर्शको के उत्साह को और बढ़ाया।

               श्री अश्वनी गर्ग (चेयरमैन ), श्री अशोक गर्ग (अध्यक्ष एसवीजी ओआई) ने कहा कि इस मेले का आयोजन इस तरीके से किया  गया है की विद्यार्थियों की परख करने में और उनकी प्रतिभा एव हुनर और सृजनतम सोच को प्रदर्शित करनी का उचित मंच प्राप्त हो सके।   डॉ संदीप शर्मा (प्रिंसिपल एसवीआईटी), प्रो, अमरदीप सिंह (निदेशक एसवीआईटी) ने कहा कि हम युवा छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं ताकि स्वैयं  अनुभव लेकर,  तकनीकी दुनिया में आकाश की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

                 पहले दिन, तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित 74 से अधिक टीमों ने भाग लिया जिसमे तकनीकी एव सभ्याचारिक कार्यक्रम शामिल थे। इस मेले में आस पास के  कॉलेज एव  यूनिवर्सिटी जैसे कि महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी भटिंडा, पटेल कॉलेज , जसदेव सिंह संधू एजुकेशन कॉलेज, गुरु तेग बहादुर कॉलेज, गुरुकुल कॉलेज, स्वामी विवेकान्द कॉलेज ,के सी कॉलेज , सुर्या वर्ल्ड कॉलेज आदि  ने भाग लिया।

0 comments:

Post a Comment