Tuesday, November 21, 2017

अशोक शर्मा उर्फ़ बीटू अपने साथियों समेत हुए शिव सेना राष्ट्रीय में शामिल



राजपुरा (प्रदीप चौधरी): शिव सेना राष्ट्रीय पंजाब में भर्ती अभियान के तहत आज गांव शामदू में विशेष मीटिंग रखी गई। जिसमें विशेषतौर पर शिव सेना राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुरंजी लाल शर्मा अपनी टीम के साथ आये और उनका गांव शामदु के निवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा उर्फ़ बीटू अपने दो दर्जन साथियों के साथ शिव सेना राष्ट्रीय में शामिल हो गए। इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा उर्फ़ बीटू को गांव शामदु का प्रधान नियुक्त किया गया।

अशोक शर्मा उर्फ़ बीटू और उनके साथियों को सन्मानित करते हुए शिव सेना राष्ट्रीय के राष्ट्रिय प्रधान चुरंजी लाल शर्मा 

इस अवसर पर चुरंजी लाल शर्मा ने कहाकि शिव सेना राष्ट्रीय की तरफ से पुरे पंजाब में भर्ती अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पंजाब के अलग अलग शहरों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जा रही है। शर्मा ने बताया कि शिव सेना राष्ट्रीय का उद्देश्य नौजवानों को नशे के दलदल से बाहर निकालना और समाज सेवा के साथ अपने धर्म की रक्षा के लिए लड़ना और गरीबों की मदद करना है। 

इस अवसर पर राज कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, नितिन कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अशोक कुमार, किशोर कुमार, मलाया राम, बलविंदर कुमार, विजे कुमार, प्रवीण कुमार, जसविंदर सोनी, जिला चेयरमैन हरीश सचदेवा, जिला प्रधान रवि पाहवा, सैक्ट्री नरेण दास अरोड़ा, युवा मोर्चा पंजाब प्रधान प्रिंस शर्मा समेत काफी संख्या में शिव सेना के सदस्य मौजूद थे।  

0 comments:

Post a Comment