Monday, October 9, 2017

स्कालर्ज पब्लिक स्कूल में नार्थ जोन ताईक्वांडो प्रतियोगिता शुरू


चार प्रदेशों के 1500 से ज्यादा विद्यार्थी ले रहे भाग
राजपुरा: स्कॉलर्ज पब्लिक स्कूल राजपुरा में चार दिवसीय नार्थ जोन ताईक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार से आयोजन करवाया गया। सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित इस खेल में लगभग 4 राज्योें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि के 183 स्कूलों से आए 1500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामैंट का उद्घाटन मुख्यातिथि पंजाब ताईक्वांडो एसोसिएशन के उप-प्रधान नवजोत सिंह माहल (एस.एस.पी. खन्ना) व सी.बी.एस.ई. की ओर से आए निरीक्षक सुभाष चन्द द्वारा झंडा फहरा कर किया गया।

उसके बाद मुख्य मेहमान को अलग-अलग राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट करके सलामी दी। मुख्यातिथि, डायरैक्टर टी.एल. जोशी, प्रिंसीपल सुदेश जोशी व अन्य मेहमानों द्वारा गुब्बारे व कबूतर उड़ा कर सी.बी.एस.ई. नार्थ जोन ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

समारोह में पहुंचे विशिष्ट मेहमानों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर स्कॉलर्ज स्कूल के विद्यार्थियों ने सूफी नृत्य- साहिब नजर रखना, हुल्ले-हुल्लारे, सुनो गौर से दुनिया वालो, वन्दे मात्रम, चक दे इंडिया व गिद्दा डाल कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को कहा कि सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिताओं में जहां बच्चों की खेल प्रतिभाओं को उभारने का मौका दिया जा रहा है।

स्कॉलर्ज स्कूल के पैट्रन हरदेव सिंह रोशा, डायरैक्टर तरसेम लाल जोशी तथा प्रिंसीपल सुदेश जोशी पी.टी.आई.
अध्यक्ष ईश्वर वधवा, राजिन्द्र निंरकारी, जसविन्द्र सिंह आहलुवालिया ने मेहमानों का धन्यवाद किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए समारोह की सफलता की कामना की। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक दूसरे स्कूलों के प्रिंसीपल तथा शहर की अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

सभी खबरें देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लीक करें।

0 comments:

Post a Comment